मेरठ रोड तिराहे पर यातायात माह का शुभारंभ करते एसएसपी दीपक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मेरठ रोड तिराहे पर एसएसपी और जीडीए वीसी ने द्वीप प्रज्वलित कर यातायात माह की शुरुआत कर दी। इस बार चालान काटने में यूपी में नंबर वन बनना ट्रैफिक पुलिस का लक्ष्य है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रिपल-ई यानि इंर्फोसमेंट, एजुकेशन और इंजीनियरिंग का प्रयोग किया जाएगा।
इंर्र्फोसमेंट के तहत यातायात के किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर चालान किया जाएगा। एजुकेशन के तहत यातायात के नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार, स्कूल कॉलेजों केपास होर्डिंग्स लगाना और सोशल साइट्स का सहारा लिया जाएगा।ट्रक, बस, ट्रैक्टर और ऑटो चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही वाद- विवाद और पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
यातायात के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रोड इंजीनियरिंग से संबंधित विभाग जीडीए, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर क्षतिग्रस्त सड़कों व डिवाइडरों की मरम्मत, जेब्रा लाइन-स्टॉप लाइन पेंट कराना, ट्रैफिक सिग्नल लाइटों का उचित रखरखाव व व्यवस्थापन, सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि के आधार पर चिंहित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्य कराया जाएगा।