व्हाट्स एप ग्रुप पर मोहम्मद साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सपाइयों ने मुख्यमंत्री से पत्र भेजकर आरोपी नेता को पार्टी से निकालने और रासुका लगाने की भी मांग की है।
इस सपा नेता का व्हाट्स एप पर एक ग्रुप है। बृहस्पतिवार रात उन्होंने ग्रुप में मोहम्मद साहब के संदर्भ में अभद्र टिप्पणी की। एक ग्रुप मेंबर ने इस पर उनका समर्थन किया। इस पर शुक्रवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी ने सपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
युवजन सभा के जिला सचिव अजहर अली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर सपा नेता को पार्टी से निकालने और प्रदेश सचिव उम्मेद पहलवान ने रासुका लगाने की मांग की है। सीओ अनिल यादव का कहना है कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।