फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरी छत, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से गिरी छत, किशोरी की मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीद नगर टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित एक तीन मंजिला मकान की छत बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ छह बजे आंगन में गिर गई। इस दौरान एक किशोरी छत पर ही घूम रही थी जो नीचे गिर गई जो गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही नीचे खेल रहे तीन अन्य बच्चे भी घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां किशोरी की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों का इलाज चल रहा है। पुलिस और एसडीएम मौके पर हैं।
शहीदनगर में टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर शेर सिंह उर्फ शेरा परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटी और तीन बेटे हैं। उनकी एक बेटी अंजली (16) पास के एक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर की तीसरी मंजिल पर घूम रही थी। इस दौरान वह छत समेत नीचे गिर गई। अन्य तीन बच्चे भी नीचे खेल रहे थे जो मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अंजली की मौत हो गई। वहीं जानवी (16 ) की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छु्ट्टी दे दी गई। अंजली की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि परिजन घटना को हादसा बताकर पोस्टमार्टम कराने की बात से इनकार करते रहे।
विज्ञापन

कई स्थानों पर गिरी दीवार, हुआ नुकसान
साहिबाबाद गांव और वसुंधरा लालबत्ती के पास एक खाली प्लाट में बृहस्पतिवार सुबह एक जर्जर दीवार गिर गई। वहीं, खोड़ा कॉलोनी के शिवपार्क में मुन्नालाल का एक खाली प्लॉट है। उसकी आठ फीट ऊंची चारदीवारी है। इसमें कालोनी के लोग कूड़ा डालते हैं। बृहस्पतिवार सुबह चारदीवारी गिरने से दस साल का बच्चा दबकर घायल हो गया। वहीं, खोड़ा के लोकप्रिय विहार में सचिन त्यागी के मकान की दीवार गिर गई। साहिबाबाद के अशोक वाटिका गली नंबर पांच में एक मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। इसके अलावा शालीमार गार्डन स्थित 150 फुटा रोड पर भूखंड नंबर-19 व 20 के बीच की दीवार गिर गई।
विज्ञापन

-----------
दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त
बारिश के दौरान मोहन नगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिर गई। वहीं लाजपत नगर के एल ब्लॉक की ओर दीवार गिरने से पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। जलभराव की सूचना मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि दीवार के पास पेड़ था जो बारिश में टूट कर गिर पड़ा जिससे दीवार गिर गई। इससे कॉलोनी की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें