फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगाही करने वाला पूर्व होमगार्ड गिरफ्तार-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा बनकर उगाही करने वाला बर्खास्त होमगार्ड दबोचा
विज्ञापन

खुद को दरोगा बताकर कारोबारियों और दुकानदारों से उगाही करने वाले एक बर्खास्त होमगार्ड को विजयनगर पुलिस ने सोमवार सुबह एबीईएस तिराहे से धर दबोचा। दो साल पहले होमगार्ड रहते हुए उगाही करने पर ही उसे बर्खास्त किया गया था।

आरोपी स्कूटी पर गांजा लेकर तस्करी करने जा रहा था। उसी समय पुलिस ने उसे धर दबोचा। एसएचओ विजयनगर नरेश सिंह ने बताया कि इलाके में कई कारोबारी लगातार एक पंकज नाम के दरोगा के खिलाफ उगाही की शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि पूर्व में होमगार्ड रहा प्रताप विहार निवासी पंकज शर्मा खुद को थाने का दरोगा बताकर उगाही करता है। सोमवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से पांच किलो गांजा और स्कूटी बरामद की गई है।

एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 50 से अधिक कारोबारी और दुकानदारों ने धमकाने और उगाही करने की शिकायत की थी। उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पंकज इलाके में युवकों से अवैध शराब और गांजा बिकवाता था। युवकों को इस बात के प्रति आश्वस्त करता था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी। वह उन्हें बचा लेगा।

उनके साथ खुद भी गांजा तस्करी करता था। उधर, एसएचओ ने बताया कि वर्ष 2015 तक पंकज गाजियाबाद में ही होम गार्ड था। इस दौरान भी उस पर कई बार उगाही के आरोप लगे। इसके चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया था।


छात्रों की पिटाई करने वाले दो कांस्टेबल लाइन हाजिर
मसूरी थानाक्षेत्र में दो कांस्टेबलों ने चेकिंग के दौरान दो किशोरों की पिटाई कर दी। पीड़ितों के पिता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद आरोपी दोनों कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच करवाई जा रही है।

मसूरी निवासी मोहम्मद जाकिर परिवार के साथ रहते हैं। वह खेती करते हैं। रविवार रात करीब आठ बजे उनके बेटे मुजब्बिर और बिलाल बाइक से खेत पर जा रहे थे। मुजब्बिर सातवीं और बिलाल छठी कक्षा का छात्र है।

नायफल रोड पर पहुंचते ही बाइक लेकर खड़े दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें चेकिंग के लिए रोक दिया। दोनों ने गाड़ी के कागजात पुलिसकर्मियों को दिखा दिए। आरोप है कि गाड़ी के कागजात दिखाने के बाद भी दोनों ने किशोरों को बिठा लिया।

जब उन्होंने विरोध किया तो कांस्टेबलों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद वह घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने सोमवार को एसएसपी से मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन


एसएसपी हरिनारायण सिंह ने बताया कि कांस्टेबल अभिषेक और हरेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें