फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी -100 के पुलिस कर्मियों पर रिश्वत का आरोप

Sun, 25 Jun 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामबाड़ा के लोगों ने डायल 100 के पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर आरोपी से सांठगाठ कर उसे छोड़ने का आरोप लगाया है। कोतवाली पहुंचे लोगों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर के रामबाड़ा निवासी सावित्री देवी, गंगाराम, चंद्र सैनी, राजकुमार, आदि ने बताया कि शनिवार को दो लोग उनके घर पर बिजली का मीटर लगाने के लिए आए।

मीटर लगाने की एवज में उन्होंने 500 रुपये प्रति मीटर रिश्वत की मांग की। रिश्वत मांगने पर गुस्साए मोहल्लावासियों ने दोनों को बंधक बना लिया। बताया कि मौका पाकर एक युवक भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने डायल 100 पर फोन कर रिश्वत मांगने पर कर्मचारी को बंधक बनाने की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची डायल 100 बंधक बनाए गए युवक को अपने साथ ले गई। बताया कि करीब एक घंटा बाद जब वह भाजपा किसान मोर्चा के नेता हेमंत सैनी के नेतृत्व में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो कर्मचारी वहां नहीं था। मोहल्ले के लोगों ने डायल 100 के पुलिसकर्मियों पर आरोपी से सांठगाठ कर उसे छोड़ने का आरोप लगाया। सीओ चौधरी यशवीर सिंह और एसडीओ ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें