फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, बोरे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या, बोरे में मिला शव
विज्ञापन

साहिबाबाद। मोहननगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रविवार सुबह प्लास्टिक के बंद बोरे में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कहीं और कर शव रात में यहां फेंक दिया गया। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा था। गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, राहगीरों ने रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी कि मोहननगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने राजीव कॉलोनी वाली रोड पर एक प्लास्टिक के बोरे में युवक का शव पड़ा है। शव जिस बोरी में था, उसमें थोड़ा-सा भूसा भी था। पुलिस ने बोरे को काटकर शव को बाहर निकाला। युवक के गले में रस्सी बंधी थी। तलाशी में पुलिस को कोई ऐसा पहचान-पत्र नहीं मिला, जिससे शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस को आशंका है कि युवक की रस्सी से गला घोटकर हत्या की गई है। गले पर निशान था। मृतक युवक की उम्र 26 साल के आसपास है। युवक के दाएं हाथ में कलावा बंधा है। साहिबाबाद सीओ राकेश मिश्रा ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी पुलिस
पुलिस का कहना है कि रविवार होने के चलते घटनास्थल के आसपास की फैक्ट्रियां बंद थीं। सोमवार को सभी फैक्ट्रियों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। इससे शव को फेंकने वालों का पता लगाया जा सकेगा। साथ ही मृतक की फोटो और जानकारी आसपास के थानों में और सोशल मीडिया पर वायरल की गई है, जिससे युवक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें