फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांटे का बदला लेने के लिए की गई थी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
चांटे का बदला लेने को की थी मजदूर की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गढ़ी क्षेत्र में बदायूं के रहने वाले मजदूर की पीट-पीटकर हत्या तीन सगे भाइयों ने चांटे का बदला लेने के लिए की थी। तीनों ने मजदूर को लाठी-डंडे से इतना मारा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। इनका तीसरा भाई फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिहानी गेट एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नेम सिंह और छोटेलाल निवासी फैज गंज बेहटा हैं। उन्हें मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया है। इनका एक भाई वीरेंद्र फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के गांव का ही रहने वाला वीरपाल (50) सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में सत्यपाल के मकान में किराए पर रहता था। इसी मकान में उसके गांव का ही वीरेंद्र रहता था। वीरेंद्र के दो भाई नेमपाल और छोटेलाल पास के ही दूसरे मकान में किराए पर रहते थे। सभी मजदूरी करते थे। 31 जुलाई की रात मृतक वीरपाल और हत्यारोपी वीरेंद्र ने साथ में शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस पर वीरपाल ने वीरेंद्र को चांटा मार दिया था। वीरेंद्र के दो भाई नेमपाल और छोटे लाल मौके पर पहुंचे तो वीरेंद्र ने उन्हें बताया कि वीरपाल ने उसे चांटा मारा है। इस पर तीनों ने वीरपाल पर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। तीनों ने उसे इतना मारा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तीनों आरोपी भाग गए थे। एसएचओ ने बताया कि नेमपाल और छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी वीरेंद्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें