फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की बूंदों ने खोला कत्ल का राज

Sun, 27 Jan 2019 11:59 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
गांव पुट्ठा पुट्ठी में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर में हत्या के बाद शव और सुबूत भी खेत में गड्ढे खोदकर दबा दिए, लेकिन इसके बाद भी हत्यारोपियों के वारदात को छिपाने का मंसूबा पूरा नहीं हो पाया। खून की बूंदों ने पूरा राज फाश कर दिया। बरामद लाश की शनाख्त हुई तो खुलासा हुआ युवक के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात का। बहन से प्रेम संबंधों का पता चलने पर युवक के दोस्त ने ही अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस ने शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के आला अधिकारियों सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इस घटना में मारा गया सरदार मंजीत सिंह (25) नगीना थाना क्षेत्र के गांव बघाला निवासी विचित्र सिंह का पुत्र था और वह नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव पूट्ठा-पूट्ठी में अपना मकान बना रहा था। उसकी गांव पूट्ठा-पूट्ठी के ही सोहित, पारुल और प्रशांत से दोस्ती थी और सोहित के घर आनाजाना था। मंजीत के पिता विचित्र व कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि मंजीत के सोहित की बहन से प्रेम संबंध थे। पता चलने पर उसने मंजीत को ठिकाने लगाने की योजना बनाई । उसने विश्वास में लेकर मंजीत को शुक्रवार की रात शराब पिलाने के लिए धामपुर मार्ग स्थित एक होटल पर बुला लिया। वहां सोहित व उसके दो दोस्तों ने उसे शराब पिलाई और इसके बाद मंजीत को सोहित के घर ले गए, जहां तीनों ने चाकू से  गोदकर उसकी हत्या कर दी। मंजीत के शरीर पर चाकू से गोदने के 40 घाव मिले हैं। तीनों मंजीत के शव को बाइक पर डालकर पड़ोसी गांव बढियोवाला निवासी जिराज के सरसों के खेत में ले गए। शव को गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। उसका मोबाइल भी पास के खेत में दबा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर खून के नमूने लिए। पुलिस ने इस मामले में दो महिला सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मृतक के पिता विचित्र की तहरीर पर तीनों दोस्तों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी से घर से खून से लथपथ शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। कोतवाल मुकेश कुमार का कहना है कि अनैतिक संबंधों के चलते हत्या हुई है। सोहित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। तीनों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।

ऐसे खुला राज
शनिवार सुबह खेतों पर गए किसानों ने खेत में कई जगह खून पड़ा देखा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। खून की बूंदों का पीछा करते हुए पुलिस खेत में एक ताजा खोदे गए गड्ढे तक पहुंची, जिससे एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने मोबाइल ऑन किया तो उस पर मंजीत की पत्नी का फोन आ गया, जो पति के लापता होने के कारण परेशान थी। पुलिस ने उससे मंजीत के मामले में पूरी जानकारी ली। पुलिस उसके बाद पड़े हुए खून की बूंदों का पीछा करते हुए पुलिस जीराज के खेत तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें