फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर-क्लर्क समेत आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मैनेजर-क्लर्क समेत आठ पर रिपोर्ट
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के मैनेजर, क्लर्क समेत आठ लोगों पर कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी कर खाते से लाखों रुपये का गबन करने के रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पर 22 माह पूर्व उपभोक्ता के खाते से करीब साढ़े तीन लाख रुपये निकालने का आरोप है।
विज्ञापन

लोनी के इंद्रा मार्केट कॉलोनी में मनोज वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। मुख्य तिराहा स्थित ओबीसी बैंक में उनका अकाउंट है। उन्होंने करीब 22 माह पूर्व ओबीसी बैंक मैनेजर मुकेश चंद, क्लर्क सतीश और रोहताश ने लोनी निवासी नरेंद्र बंसल, राजेंद्र, सोनू, अमित गोस्वामी और दो अन्य साथियों पर उनके खाते से तीन लाख 68 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की थी। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जब पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसएचओ लोनी कोतवाली उमेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर, क्लर्क समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें