फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी प्रताप विहार-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी मैनेजर के घर से ढाई लाख की चोरी
विज्ञापन

प्रताप विहार निवासी यू फ्लेक्स कंपनी मैनेजर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने बृहस्पतिवार को डेढ़ लाख की ज्वेलरी और 90 हजार कैश उड़ा लिया। पुलिस मैनेजर के घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल में लगी है।

प्रताप विहार सेक्टर-11 निवासी नरेश चंद्र शर्मा नोएडा की यू फ्लेक्स कंपनी में मैनेजर हैं। वह यहां पत्नी लता, बेटे यश और बेटी नेहा के साथ रहते हैं। पिछले रविवार से पत्नी और बच्चे बुलंदशहर स्थित पैतृक गांव सिकोही गए हैं।
विज्ञापन


वह यहां अकेले रह रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह घर लॉक कर ऑफिस गए थे। रात करीब नौ बजे लौटे तो घर का ताला टूटा था। अंदर सारा सामान बिखरा था। चोर सेफ तोड़कर करीब 90 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख की ज्वेलरी चोरी करके ले गए थे।
विज्ञापन


एसएचओ विजय नगर नरेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। उधर, मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरी के बाद आसपास लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पुलिस से कई बार गश्त की मांग की है, लेकिन वह सुन नहीं रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें