फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकर के लिए झगड़ने वाले पर शक-bulandshahr

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकर लेने आए इंजीनियर की ओर घूमी जांच
विज्ञापन

मोदीनगर में पीएनबी की कपड़ा मिल शाखा में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस की जांच अब एक इंजीनियर की ओर घूम गई है। जांच में सामने आया है कि करीब एक माह पहले लॉकर लेने आए एक इंजीनियर का बैंककर्मियों से झगड़ा हुआ था।

पुलिस को शक है कि उसी इंजीनियर ने चोरी की साजिश रची है। उधर, चोरों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की छापामारी शुक्रवार को गाजियाबाद और आसपास के जिलों में जारी रही। करीब 50 लोग अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि करीब एक माह पहले एक इंजीनियरिंग लॉकर लेने बैंक आया था। स्थानीय आईडी प्रूफ नहीं होने के चलते बैंककर्मियों ने उसे लॉकर देने से मना कर दिया। इस पर इंजीनियर ने कर्मचारियों से झगड़ा करते हुए उन्हें धमकी दी थी।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उसका मिलान सीसीटीवी में नजर आ रहे चोर के चेहरे से किया जाएगा। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि किसी भी एंगल को कमजोर नहीं आंका जा रहा है। बैंककर्मियों से मिली हर जानकारी पर जांच की जा रही है। बैंक के आसपास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

बैंक के पीछे बंद पड़ी फैक्ट्री के तीन दरवाजों पर रात के समय तीन और दिन में एक गार्ड रहता है। पुलिस ने इन सभी गार्डों को चेतावनी दी है कि फैक्ट्री के अंदर हो रही हलचल पर नजर रखते हुए तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दें। अगर फैक्ट्री में कोई चोरी होती है तो उन पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस फैक्ट्री के चार गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

सूत्रों की मानें तो बैंक में हुई चोरी और पीएनबी की साख को पहुंची क्षति के चलते कपड़ा मिल शाखा को शिफ्ट किया जा सकता है। पुलिस के कुछ अधिकारियों ने फैक्ट्री को देखते हुए बैंक अधिकारी को भविष्य के लिए भी खतरा जताया है। हालांकि बैंक मैनेजर अशोक श्रीवास्तव का कहना है कि शाखा को शिफ्ट करने के संबंध में आला अधिकारी ही निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


फैक्ट्री की दीवार में चोरों की ओर से किए गए छेदों को पुलिस बंद कराएगी। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री पर कोर्ट ने सील लगाई है, जिसे नियमानुसार बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें