फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में चिकित्सकों के साथ मारपीट-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में परिजनों ने की स्टाफ से मारपीट
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को मरीज के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की। बीचबचाव करने आई सीएमएस के साथ भी परिजनों ने हाथापाई की। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस को बुलाया गया। वहां पहुंचकर पुलिस ने आरोपियों को कस्टडी में लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल में प्रताप विहार से मीना शर्मा नामक गर्भवती महिला प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। सुबह 11 बजे जब डिलीवरी के लिए चिकित्सक ने स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो उस समय भी परिजनों ने हंगामा कर दिया कि हम ऑपरेशन के लिए किसी भी पेपर पर साइन नहीं करेंगे और आपको नार्मल डिलीवरी करानी पड़ेगी। चिकित्सकों ने जब समझाया कि अनुमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने का नियम होता है जरूरी नहीं है कि ऑपरेशन ही किया जाए तब जाकर उन्होंने हस्ताक्षर किए। दोपहर में डिलीवरी हो गई लेकिन फिर शाम तीन बजे के करीब उनके परिजन बिना अनुमति के मरीज से मिलने के लिए घुसने लगे। सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी का आरोप है कि परिजन बिना अनुमति घुसने की कोशिश कर रहे थे तब होमगार्ड ने उन्हें रोका तो मरीज के पति और उनके साथ आए अन्य चार लोगों ने वार्ड बॉय और चौकीदारों के साथ मारपीट की और जब सीएमएस खुद बीच बचाव करने आईं तो मरीज की मां ने भी उनसे हाथापाई की और धक्का दिया और तोड़फोड़ भी की उसके बाद सीएमएस ने पुलिस बुला ली। गौरतलब है कि इससे पहले भी लगातार चिकित्सकों और स्टाफ के साथ मारपीट की बढ़ती घटनाओं को लेकर सभी चिकित्सकों ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। तीन दिन पहले प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा गाजियाबाद के प्रतिनिधिमंडल एसएसपी एचएन सिंह से मिले और उनको सुरक्षा की मांग भी की थी जिसमें उन्होंने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें