आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
500-1000 की नोटबंदी के बाद रुपये बदलने और जमा करने वालों की उमड़ी भीड़ के कारण जिले में करीब 2000 पुलिसकर्मी बैंकों और एटीएम पर लगे हुए हैं।बैंकों के बाहर ड्यूटी से पुलिसकर्मियों की रोजमर्रा के काम पर असर पड़ रहा है। पुलिस अधिकारी सुबह से लेकर शाम तक रूटीन काम छोड़कर बैंकों की सुरक्षा पर नजर रख रहे हैं।
जिले में लगभग 4200 से अधिक पुलिसकर्मी हैं। इनमें 3300 सिपाही, 600 हेड कांस्टेबल और 238 सब इंस्पेक्टर हैं। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि नोटबंदी के बाद अधिकांश पुुलिसकर्मी बैंकों और एटीएम की सुरक्षा में लगाए गए हैं। सभी पीसीआर और लैपर्ड को भी बैंक के आसपास रहने के लिए कहा गया है।
जिले में 331 बैंक और लगभग 550 एटीएम हैं। इन सभी बैंकों और एटीएम की सुरक्षा की स्थानीय पुलिस कर रही है। जनपद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 110 बैंक हैं, जबकि सबसे कम बैंक 6 खोड़ा क्षेत्र में हैं। बता दें कि नोटबंदी के बाद जनपद में अपराध का भी ग्राफ कम हुआ है। पिछले एक सप्ताह से लूटपाट या चोरी की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।
साथ ही पुलिस पेंडिंग पड़ी किसी घटना को वर्क आउट भी नहीं कर पाई है।
शहर में लगा पुलिस बल
थाना बैंकों की संख्या ड्यूटी पुलिसकर्मी पीसीआर लैपर्ड
सिहानी गेट 44 85 7 6
कविनगर 75 110 9 8
कोतवाली 42 90 3 7
विजयनगर 16 42 5 3
मसूरी 10 35 4 3