फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, ऑफिस में जड़ा ताला-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
रेजीडेंट्स ने बिल्डर के ऑफिस पर जड़ा ताला
विज्ञापन

गाजियाबाद। गुलमोहर गार्डन सोसायटी के रेजीडेंट्स ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। एओए केनेतृत्व में रेजीडेंट्स ने बिल्डर के 24 मीटर रोड स्थित मार्केटिंग ऑफिस पर ताले जड़ काम बंद करा दिया। रेजीडेंट्स लंबे समय से सोसायटी हैंडओवर की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर जीडीए वीसी ने भी बिल्डर को लिखित आदेश दिया था, लेकिन उसके बाद भी बिल्डर ने आदेश नहीं माना।
विज्ञापन

रविवार को सभी रेजीडेंट्स ने साइट ऑफिस पर ताला जड़ दिया और साइट पर ट्रक की आवाजाही रोककर अन्य गेट भी बंद कर दिए। लोगों ने मेनटेनेंस आफिस भी बंद करा दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं और प्रोजेक्ट ऑफिस पर पहुंचकर मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों को बाहर कर सभी निर्माणाधीन कार्य बंद करा दिया। गुलमोहर गार्डन निवासी लंबे समय से सोसाइटी हैंडओवर की मांग कर रहे हैं। बिल्डर द्वारा अनापशनाप वसूली और मेंटेनेंस न होने से सोसाइटी के लोगों का गुस्सा चरम पर था। लोगों ने जुलूस निकाल कर बिल्डर के खिलाफ नारे लगाए, जिंदल तू झूठा है कस्टमर्स को लूटा है, हैंडओवर हैंडओवर लेके रहेंगे, जीडीए दिलाए हैंडओवर, हमें चाहिए कार पार्किंग आदि नारे लगाए। श्यामलाल चंद ने बताया कि बिल्डर से काफी लंबे से सोसायटी को हैंडओवर करने की मांग चल रही है। सोसायटी में मेनटेनेंस के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। सचिव सुदीप शाही ने बताया कि सोसायटी में लिफ्ट भी खराब है। पिछले हफ्ते बिल्डर्स के खिलाफ जब लोगों ने प्रदर्शन किया था, तब निजी बाउंसर बुलाकर निवासियों को धमकाया गया था और परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने पिछले कार्यकाल में लिखित में सोसायटी को हैंडओवर करने का आदेश दिया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। प्रदर्शन में रेणु सिंह, संतोष पांडे, गजेंद्र आर्य, आदित्य त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें