फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर अधिकारी के बेटे को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर अधिकारी के बेटे को बंधक बनाकर घर में लूट
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-4 स्थित आयकर विभाग की सोसायटी में बदमाशों ने एक आयकर अधिकारी के बेटे को घर में हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश अलमारी तोड़कर 10 तोला सोना और 20 हजार रुपये लूट ले गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने पीड़ित का फोन बंद कर बेड के नीचे फेंक दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
वैशाली सेक्टर-4 स्थित आयकर विभाग की सोसायटी नर्मदा टावर की दूसरी मंजिल पर सुरेश चंद परिवार के साथ रहते हैं। वह आयकर विभाग लक्ष्मी नगर दिल्ली स्थित आफिस में प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनके बेटे विजय आनंद गुड़गांव की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता मां और बहन के साथ कर्नाटक स्थित बेल्लारी घूमने गए हुए हैं। वह सोमवार रात घर में अकेले थे। रात करीब तीन बजे कमरे में सो रहे थे। इसी बीच तीन हथियारबंद बदमाश जाली काटकर और दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर आ गए। बदमाशों ने उन्हें जगाया और कनपटी पर पिस्टल लगा दी। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद एक बदमाश ने विजय के गले पर चाकू लगा दिया। इस दौरान बदमाशों ने उनका मोबाइल बंद कर बेड के नीचे फेंक दिया। बदमाशों ने उनसे पूूछा के रुपये कहां हैं। उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 10 तोले सोने के जेवर और 20 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने मोबाइल ढूंढकर वैशाली में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड और रिश्तेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। विजय ने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत दी है। एसएचओ इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सोसायटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार पर घटना कराने का शक
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है। उससे एसा लगता कि बदमाशों को पूरी जानकारी थी कि विजय घर में अकेले हैं। तभी वह सीधे उनके कमरे में आए और उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की। अन्य कमरों में उन्होंने देखा तक नहीं। इसके बाद सीधे अलमारी का लॉकर तोड़ा और रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस कई जानकारों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें