फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट में चोरों ने गोदाम से चुराए इनवर्टर-बैटरी-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम से 10 मिनट में इनवटर्र-बैट्री चोरी
विज्ञापन


मसूरी। चोरों ने कबाड़ के एक गोदाम से दो बैट्री और इनवर्टर चुरा लिए। बदमाशों ने महज 10 मिनट में इस वारदात को किया। घटना सीसीटीवी में ‘कैद’ हो गई। गोदाम मालिक ने मसूरी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मसूरी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हाजी अलीहसन का कबाड़ का गोदाम है। शनिवार रात वह गोदाम में ही सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे वह उठकर लघुशंका के लिए गए। इस दौरान गोदाम की लाइटें इनवर्टर से जल रही थीं। करीब 10 मिनट बाद ही वह लौट आए। इसी बीच चोरों ने गोदाम में रखा इनवर्टर और दो बैट्री चोरी कर लीं। गोदाम की लाइटें बंद मिलीं। अलीहसन ने मसूरी थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। वह एक दिन पहले लोहे का गेट लेने के बहाने गोदाम पर आए थे और रेकी कर चले गए। रविवार तड़के वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें