फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली पर्ची लेने के बहाने वृद्धा से नगदी, 4 लाख की ज्वेलरी ठगी-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू को मुश्किल में बता सास से ठगा चार लाख का माल
विज्ञापन


गाजियाबाद। विजय नगर में पर्ची थमाकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। ठगों ने बहू को मुश्किल में बताकर सास से 35 हजार रुपये और करीब चार लाख रुपये के जेवरात ठग लिए। बेटा और बहू शाम को नौकरी से लौटे तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने विजय नगर थाने में तहरीर दी है। इससे पहले भी ठगों ने विजयनगर क्षेत्र में एमसीडी में कार्यरत दंपती के घर ठगी की थी।
विज्ञापन

प्रताप विहार के ई-ब्लाक में राजीव रंजन पत्नी रागिनी, मां चंपा देवी और बेटे रचित के साथ रहते हैं। राजीव दरिया गंज दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं और पत्नी रागिनी विजयनगर स्थित निजी स्कूल में टीचर है। शनिवार सुबह राजीव और रागिनी ड्यूटी पर चले गए। दोपहर में चंपा देवी बाहर धूप में बैठी थी और रचित खेलने गया था। तभी एक युवक आया और उसने बताया कि वह रागिनी के साथ काम करता है। उसने चंपा देवी को बताया कि उनकी बहू रागिनी गबन में फंस गई है और उन्होंने अलमारी में रखी एक पीले रंग की पर्ची मंगाई है। वृद्धा ने अपने बेटे राजीव को फोन करने की बात कही तो युवक ने बताया कि वह भी थाने में बैठे हुए हैं और उनका फोन पुलिस ने ले लिया है। इसके बाद युवक ने कहा कि जल्दी अलमारी की चाभी दे दो, उसमें से पर्ची निकालनी है। वृद्धा ने बेटे-बहू के मुश्किल में फंसने की बात सुनकर उसे अलमारी की चाभी दे दी। युवक अलमारी से पर्ची निकालने के बहाने उसमें रखी 35 हजार रुपये और करीब चार लाख के जेवरात लेकर भाग गया। शाम को बेटा और बहू लौटे तो ठगी का खुलासा हुआ। राजीव ने बताया कि उन्होंने विजय नगर थाने में तहरीर दी है। एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें