फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर डालने की मशीन में दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लेंटर डालने की मशीन में दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी स्थित खजूरी पुश्ता मार्ग पर रविवार सुबह लेंटर डालने जा रही ट्रैक्टर के पीछे बंधी मिक्सर मशीन अचानक पुश्ता से नीचे पलट गई। हादसे में एक मजदूर दब गया। लोगों और अन्य मजदूरों ने दबे हुए मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शिकायत आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से जिला खगड़िया बिहार का रहने वाला छब्बो (22) परिवार के साथ ट्रॉनिका सिटी इलाके में रहता था। वह मजदूरी करता था। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के खुशहाल पार्क कॉलोनी में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार सुबह मकान का लेंटर डालना था। इसके लिए मकान मालिक ने एक ठेकेदार को इसका ठेका दिया था। ठेकेदार करीब एक दर्जन मजदूरों को लेकर एक ट्रैक्टर के पीछे मिक्सर मशीन को लेकर लोनी खजूरी मार्ग जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने पुश्ता मार्ग से मशीन को नीचे उतारने का प्रयास किया। मगर, मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई और नीचे करीब 10 फुट गहरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में छब्बो दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों और आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। लोगों ने घायल मजदूर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार ने क्रेन से मशीन और ट्रैक्टर बाहर निकाला। इसके बाद चालक मशीन लेकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें