फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में हत्या कर युवक का शव झाड़ियों में फेंका-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में युवक की हत्या
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला शव
- गला रेतकर मारा, पीठ पर भी किए चाकू से कई वार, शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मसूरी।
डासना फ्लाईओवर के नीचे रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। युवक का गला चाकू से रेता गया था और छाती व पीठ पर भी चाकू से कई वार किए गए हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

डासना फ्लाईओवर के पास इनमेंटेक कालेज के पास शव झाड़ियों में पड़ा हुआ था। भूपेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना डासना चौकी पर दी। मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झाड़ियों से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 25 साल के आसपास की है। माना जा रहा है कि युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पीठ व छाती पर भी चाकू के कई निशान हैं। मृतक के कपड़ों में कोई भी ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सके। एसएचओ सतेंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आशंका है कि युवक कहीं बाहर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें