फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीपी की पत्नी की कार से ठकठक गिरोह ने उड़ाया मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी की पत्नी की कार से उड़ाया मोबाइल
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर छह की पुलिया के पास ठकठक गिरोह के दो बदमाशों ने एसीपी की पत्नी की कार से मोबाइल उड़ा लिया। महिला कार से इंदिरापुरम से दिल्ली जा रही थीं। कार उस समय वैशाली पुलिया पर जाम में फंसी थी। इंदिरापुरम पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शालू पत्नी आजाद मलिक इंदिरापुरम के शक्तिखंड-तीन में परिवार के साथ रहती है। उनके पति एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) हैं। शालू दिल्ली की निजी कंपनी में काम करती हैं। वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कार से ऑफिस जा रही थीं। वैशाली पुलिया पर एक युवक ने उनकी कार के बायीं ओर का शीशा खटखटाया। उन्होंने कारण पूछा तो एक युवक दायी ओर का शीशा खटखटाने लगा। उन्होंने दांयी ओर देखा तो पहले वाले युवक ने कार का दरवाजा खोलकर सीट पर पड़ा मोबाइल उठा लिया और भाग गया। उन्होंने लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ सुशील दुबे ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूटा मोबाइल
साहिबाबाद। शिप्रा सनसिटी निवासी भारत भूषण नोएडा की निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह शुक्रवार शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित जिम में गए थे। रात करीब आठ बजे जिम से पैदल लौट रहे थे। रास्ते में उनके दोस्त की कॉल आई। उन्होंने बात करने के लिए फोन बाहर निकाला ही था कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट लिया। भारत ने शनिवार सुबह थाना इंदिरापुरम में तहरीर दी है। एसएचओ सुशील दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें