फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की छत से गिराकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला की छत से फेंककर हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की छत से गिराकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पति समेत चार के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजय नगर थाने में तहरीर देकर सिहानीगेट थाना क्षेत्र निवासी दुष्यंत त्यागी ने बताया कि तीन महीने पहले बेटी सृष्टि की शादी डूडाहेड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू से की थी। बताया कि शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। बताया कि मांग पूरी न होने पर मारपीट और उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। कहा कि पति के साथ सास, ससुर और ननद मारपीट करती थी। बुधवार रात दहेज के लिए चारों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को जान से मारने की प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब मुकदमे को बदला जा रहा है। बताया कि दहेज हत्या की धाराओं में पति जितेंद्र, ससुर दिनेश त्यागी, सास व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि अभी सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें