फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लुटेरों को दबोच पुलिस को सौंपा

Sat, 29 Jun 2019 01:32 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
लोनी। गढ़ी कटैया गांव मार्ग पर बृहस्पतिवार रात दो बदमाशों ने ड्यूूटी से घर लौट रहे युवक से लूटपाट के लिए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और लुटेरों घेरकर दबोच लिया। लोगों ने उनकी धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


लोनी निवासी दीपक गौड़ बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे आफिस से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें मोबाइल लूटने के चलते घेर लिया। उनके विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी।

दीपक के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने दोनों लुटेरों को मौके पर ही दबोच लिया और बदमाशों की पिटाई की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने आई। लोनी एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें