फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी विधायक ने जान का खतरा बताते हुए सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी विधायक ने जान का
विज्ञापन

खतरा जता सीएम को लिखा पत्र
लोनी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जान का खतरा बताते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक अपनी ही सरकार में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाए हैं कि अवैध खनन पर कार्रवाई करने पर खनन माफिया तथा अधिकारी उनकी हत्या कराना चाहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि लोनी में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर वह कार्रवाई करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ट्रॉनिका सिटी स्थित यमुना किनारे अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। मामले में माफिया ने उनके ऊपर भी फायरिंग की थी। अवैध खनन पर रोक लगने के बाद माफिया, कुछ अधिकारियों की दुकान बंद हो गई। इसके चलते सभी लोग उनके खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं। उन पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा कर उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने लोनी एसडीएम पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें