फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, तीन सिपाही घायल
विज्ञापन


गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर हो रहे झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। चौकी इंजार्च ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 5-6 आरोपी फरार हो गए। बताया की पीआरवी-2145 के कर्मचारी लोगों को समझाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान हमला कर दिया।
एसआइ मुन्नेश ने बताया कि विजयनगर निवासी रिंकू यादव ने रविवार रात करीब 12 बजे 100 नंबर पर सूचना दी थी कि खैरातीनगर स्थित एक फार्महाउस के पास उससे कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। सूचना पाकर पीआरवी-2145 मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने लगी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार, रविंद्र, विकास और पवन कुमार समेत अन्य ने पथराव किया, जिसमें पीआरवी पर तैनात सिपाही भूषण सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और चालक धर्मेंद्र भाटी को गंभीर चोटें आईं। पुलिसकर्मियों ने तत्काल चौकी इंचार्ज को पथराव होने की जानकारी दी। चौकी प्रभारी कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने, लगातार विरोध करते रहे। मामला बिगड़ता देख थाने से पुलिस फोर्स बुलाई गई। एसआइ यादराम माइक मोबाइल लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दीपक, रविंद्र और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि विकास मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह पुलिस ने विकास को भी उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी खैरातीनगर के निवासी हैं। घायल पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिंकू के बताया कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उसने 100 नंबर पर सूचना दी। बाइपास चौकी प्रभारी मुन्नेश सिंह ने चार को नामजद कर अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत सात धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लगातार पुलिस को निशाना बना रहे लोग
लोगों में पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। शहर में आए दिन पुलिस टीम पर हमले किए जा रहे हैं। नंदग्राम में पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसके बाद डासना रोड पर पुलिसकर्मियों की पिटाई की थी। डासना में भी कब्जा हटवाने गए दरोगा के साथ मारपीट की थी। इंद्रगढ़ी चौकी क्षेत्र में बिजली बिल का नोटिस देने गए पुलिसकर्मी को सभासद और उसके भाई ने पीटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें