फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर में मिला दूध कारोबारी का शव, हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घेर में मिला दूध कारोबारी का शव, हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन


धौलाना। सौलाना गांव में बुधवार सुबह एक दूधिया का गांव में बने एक घेर में फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। घेर मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दूधिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वह वह ग्रामीणों के साथ पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली की परिजन और ग्रामीण मृतक के शव को लेकर धौलाना आ रहे हैं तो वह सतर्क हो गए। उसके बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी पवन कुमार के समझाने के बाद थाना में जमा आक्रोशित ग्रामीण व रिश्तेदार मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक के पुत्र आकाश की तहरीर पर पुलिस ने चरण सिंह, राजकुमार उर्फ पवन, गुड्डी व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सौलाना गांव निवासी दूधिया रामोतार शर्मा (52) पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा का शव बुधवार को गांव के ही एक व्यक्ति के घेर बरामद हुआ। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई वहीं परिजन लेन-देन के विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उधर, मृतक के पुत्र का आरोप है कि सुबह 4.30 बजे गांव निवासी चरण सिंह उनके घर आया और पुराने लेन-देन का हिसाब करने की बात कहकर उन्हें अपने साथ ले गया। काफी देर बाद जब उसके पिता नहीं लौटे तो वह चरण सिंह के घर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है। मृतक के पुत्र का आरोप है कि उसके पिता की हत्या उससे लिए आठ लाख रुपये मांगने के कारण की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड से जुड़ा लग रहा है। हालांकि इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से निष्पक्ष जांच कर जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें