फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस्केट बॉल का पोल गिरा, बीटेक के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केटबॉल का पोल गिरा, बीटेक के छात्र की मौत
विज्ञापन


पिलखुवा। शहर के महाराजा अग्रसेन इंजीनियरिंग कालेज में मंगलवार रात बास्केटबॉल के पोल के नीचे दबने से बीटेक के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी उक्त जर्जर पोल नहीं बदला गया है, जिस कारण उक्त हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र की माता गढ़मुक्तेश्वर के गांव मानकचौक की ग्राम प्रधान और बसपा नेता हैं।
गढ़मुक्तेश्वर के गांव मानकचौक निवासी 21 वर्षीय इंद्रकुमार गौतम पुत्र हरीदास गौतम पिलखुवा के महाराजा अग्रसेन इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। इंद्रकुमार गौतम की माता सुमन गौतम गांव मानकचौक की वर्तमान ग्राम प्रधान और बसपा नेता हैं। इंद्रकुमार गौतम इंस्टीट्यूट परिसर में बने हॉस्टल में ही रहता था। मंगलवार रात्रि नौ बजे वह परिसर में टहल रहा था। तभी अचानक बास्केट बॉल का पोल उस पर गिर गया। लोहे के पोल के वह नीचे दब गया। छात्र की चीख सुनकर सहपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे और पोल को उठाकर उसे बाहर निकाला। छात्र के परिजनों को सूचित कर उसे छात्र उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कालेज के छात्रों ने कालेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि बास्केटबॉल का पोल जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था। कई बार शिकायत की गई थी, फिर भी जर्जर पोल नहीं बदला गया। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक इस संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
उधर, कालेज के एमडी विभु बंसल ने बताया कि पोल जर्जर नहीं था। बास्केट बॉल के पोल पर कुछ छात्र झूल रहे थे, जिस कारण पोल नीचे गिर गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें