फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला से चोरी हुए ट्रक को चेकिंग के दौरान पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला से चोरी ट्रक को चेकिंग के दौरान पकड़ा
विज्ञापन


पिलखुवा। गजरौला से बुधवार रात्रि चोरी हुए ट्रक को कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर छिजारसी चौकी के पास चेकिंग के दौरान बरामद कर लिया। जबकि चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसपी ने चेकिंग टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
बुधवार रात्रि एक बजे जिला नियंत्रण कक्ष हापुड़ के माध्मय से कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गजरौला से एक ट्रक चोरी हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पिलखुवा पुलिस अलर्ट हो गई। छिजारसी पुलिस चौकी के बाहर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक ट्रक आता देखा तो पुलिसकर्मियों ने दूर से टार्च मारी। इस दौरान चोरों ने पुलिस से दूर ही ट्रक रोक लिया और ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान गजरौला से चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया गया हैै। एसपी द्वारा चेकिंग करने वाली टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। चेकिंग टीम में एसआई जयपाल सिंह, सिपाही सतेंद्र सिंह, अनब सिंह, पूरन सिंह, प्रमोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें