हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
धौलाना। धौलाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व समाना गांव निवासी हाईस्कूल के स्टूडेंट की हत्या के मामले में मुखबिर की सूचना पर पिता व पुत्र को बीती रात गांव से ही गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक जेल भेजे पिता-पुत्र ने पूछताछ में कबूला कि मृतक देवेंद्र सरेराह उनकी बेटी को लेकर फब्तियां कस, टिप्पणी व अभद्रता करता था। मृतक की बद्तमीजी से परेशान होकर उसकी गला दबाकर हत्या कर उसे ठिकाने लगा दिया गया था। दस माह पूर्व मृतक देवेंद्र के बड़े भाई पर आरोपी पक्ष की लड़की भगा कर ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई व देवेंद्र हत्याकांड के शिकायतकर्ता रोहित उर्फ हैप्पी पुत्र विक्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भाई को जेल भिजवाने वाले परिवार के लोगों से देवेंद्र रंजिश मानने लगा। आरोपी पक्ष की लड़की को आते-जाते देवेंद्र के भद्दे कमेंट व फब्तियां कस अभद्रता करने से लड़की पक्ष के लोगों में आक्रोश पनपने लगा। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मौका देख सरेराह बेटी को लेकर फब्तियां कसने वाले युवक की बद्तमीजी से परेशान होकर उसकी गला दबाकर हत्या कर उसे ठिकाने लगा दिया गया। बता दें मृतक के बड़े भाई रोहित उर्फ हैप्पी की शिकायत पर प्रेम उर्फ शिवकुमार पुत्र रघुराज, विनीत पुत्र प्रेम, मुनीम उर्फ प्रताप, मुकेश पुत्रगण रघुराज, व मोनू पुुत्र अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। गौरतलब है कि 8जनवरी को बारह घंटे पूवल्घर से गायब हुए देवेंद्र का गांव के बाहरी हिस्से में बने साधु आश्रम के पास गेहूं के खेत में मिले शव मिलने से हड़कंप मच गया था।