फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेप्सी के डीजीएम की बेटी ने किया सुसाइड-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीएम की बेटी ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

गाजियाबाद। पेप्सी कंपनी के डीजीएम की बेटी (22) ने बृहस्पतिवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। डीजीएम फिलहाल असम में तैनात हैं और उनका परिवार घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की न्यू पंचवटी कालोनी में रहता है। मृतका के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, न्यू पंचवटी कालोनी में रहने वाले रोहित कांलिंस पेप्सी कंपनी में डीजीएम हैं। उनकी बेटी अमीषा उर्फ श्रेया (22) आईएमएस कालेज में बीबीए सेकेंड ईयर में पढ़ रही थी। बृहस्पतिवार को श्रेया की मां अनुजा अपने भाई के पास राजनगर गई हुई थीं, जबकि उसका बड़ा भाई अपने पिता के पास असम गया है। श्रेया घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने फंदा लगा लिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे श्रेया की मां अनुजा घर लौटी तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। काफी देर दरवाजा खटखटाने पर भी न खुला तो उन्होंने खिड़की से देखा, अंदर श्रेया फंदे से लटकी हुई थी। बेटी को फंदे से लटकी देख उनकी चीख निकल गई। पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और फंदे से लटकी श्रेया को उतारकर डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ जयकरन सिंह ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में अमीषा ने होशोहवास में बिना किसी दबाव के सुसाइड करने की बात लिखी है। उसने घर में उसकी वजह से परेशानी की बात भी लिखी है। परिजनों ने श्रेया के डीजीएम पिता को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें