दूसरे के दफ्तर का ताला
तोड़कर पी शराब, रिपोर्ट
- आरडीसी का मामला, चार लोगों को कराया नामजद
- इनवर्टर-बैटरी चोरी करने का भी लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।
राजनगर निवासी एक युवक ने दफ्तर का ताला तोड़कर शराब पीने और मारपीट करने का आरोप लगाकर चार लोगों को नामजद कर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बैटरी और इनवर्टर चोरी करने का भी आरोप लगाया है।
राजनगर सेक्टर-13 निवासी अमित सहलौत का कहना है कि आरडीसी स्थित सुमंगलम बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर उनका ऑफिस है। तीन दिन से बीमार होने के कारण वह आफिस पर नहीं जा रहा था। 30 दिसंबर को उसे शिकायत मिली कि वाईपी यादव, इंद्रजीत यादव, मनोज सिंह और रवि यादव नाम के व्यक्तियों ने दो अन्य लोेगों के साथ मिलकर उनके ऑफिस का ताला तोड़ दिया। वह ऑफिस पहुंचे तो आरोपी शराब पी रहे थे। ताला तोड़कर शराब पीने का विरोध किया तो आरोपियों ने असलहों के बल पर धमकाया और गाली-गलौज कर मारपीट भी की। अमित सहलौत ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, इसके बाद कविनगर थाने में चार को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ कविनगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।