सास-बहू के झगड़े से परेशान युवक ने फंदा लगाया
सास-बहू के झगड़े से परेशान होकर विजय नगर के राहुल विहार निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की पत्नी अपने भाई की सगाई में जाने की जिद कर रही थी जबकि सास ने जाने से मना कर दिया था। इसी बात पर सास-बहू के बीच विवाद हो गया। इसी के चलते युवक ने फंदा लगा लिया। युवक की शादी को अभी एक साल भी नहीं बीता था।
अविनाश पुत्र अवधेश (30) राहुल विहार में पत्नी के साथ रहता था और मटर-पनीर आदि सामान बेचता था। उसकी शादी को अभी एक साल भी नहीं बीता था लेकिन पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। रविवार को युवती अपने भाई की सगाई में जाने की जिद करने लगी। अविनाश की मां ने जाने के लिए मना कर दिया। इसके चलते दोनों में झगड़ा हो गया अविनाश ने मामले को शांत कराया। सास-बहू के झगड़े से अविनाश परेशान था। रविवार शाम उसने पत्नी को पड़ोसन के बुलाने का झूठा बहाना बनाकर बाहर भेज दिया और खुद फंदा लगाकर जान दे दी। थोड़ी देर बाद जब वह घर लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी मशक्कत के बाद लोगों को बुलाकर दरवाजा खोला तो अंदर देखा तो अविनाश का शव फंदे से लटका था। अविनाश के शव को लोगों ने उतारा और पुलिस को सूचना दी। एसएचओ विजय नगर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।