फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को उलटा लटकाकर पीटने में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरों को उलटा लटकाकर पीटने के मामले में चार गिरफ्तार ो
विज्ञापन

लोनी। अशोक विहार कालोनी में एक सप्ताह पूर्व गद्दा फैक्ट्री में मोबाइल चोरी के आरोप में दो किशोरों को उलटा लटकाकर पीटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अशोक विहार कालोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। उनका बेटा (12) घर के पास एक गद्दे की फैक्ट्री में काम करता है। करीब एक सप्ताह पूर्व फैक्ट्री में काम करने वाले रिजवान का मोबाइल चोरी हो गया। रिजवान और उसके तीन साथियों ने एक किशोर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसका हाथ बांध कर पीटा। उसके बाद दूसरे किशोर (12) को उलटा लटकाकर बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया था। परिजनों ने रिजवान और उसके साथियों के खिलाफ लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएचओ कोतवाली उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को आसिफ, इमरान, मेहंदी हसन व रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें