फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक ने सात किमी पीछा कर लुटेरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओला कैब चालक ने सात किमी पीछाकर दबोचे लुटेरे
विज्ञापन

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में यूपी गेट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार रात ओला कैब चालक का मोबाइल झपट लिया। कैब चालक ने साहस दिखाया और उनका पीछा शुरू कर दिया।

सात किमी तक पीछा करने के बाद वसुंधरा स्थित बुद्ध चौक पर बदमाशों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह गिरकर घायल हो गए। कैब चालक ने लुटेरों को पकड़कर चौक पर मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों से लूटा हुआ मोबाइल मिल गया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी जगवीर सिंह गुडग़ांव में रहते हैं। वह दिल्ली-एनसीआर में ओला कैब चलाते हैं। इंदिरापुरम एसएचओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे जगवीर गुड़गांव से एक महिला को यूपी गेट छोड़ने आए थे।

महिला के जाने के बाद वह सड़क किनारे खड़े थे। तभी बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल झपटकर भागने लगे। जगवीर ने लुटेरों का पीछा शुरू किया। लुटेरे एनएच-24 से गौड़ ग्रीन एवेन्यू गोलचक्कर कट से नीचे उतरकर इंदिरापुरम की ओर भागे।

जगवीर को चकमा देने के लिए वह वैशाली पुलिया से सांईं मंदिर रोड से वसुंधरा की ओर भागे। फिर भी जगवीर उनका पीछा करता रहा। इसके बाद लुटेरे अटल चौक से इंदिरापुरम थाने की ओर भागे।

बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण लुटेेरे बुद्ध चौक पर डिवाइडर से टकराकर गिर गए। एक लुटेरे का सिर फिर फट गया और वह बेहोश हो गया। दूसरे के हाथ-पैर में चोट आई है।

जगवीर ने दोनों को पकड़कर बुद्ध चौक पर खड़ी पीसीआर पर तैनात पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। पकड़ गए बदमाश गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी दीपक और सोनू हैं।

एसएचओ ने बताया कि यूपी गेट पर जगवीर को सड़क किनारे खड़ा देखकर दोनों लुटेरे उसके पास आए और अपनी भाभी को कैब से इंदिरापुरम छोड़ने की बात कही। चालक जगवीर तैयार हो गया।

इतना कहते ही एक लुटेरे ने जेब से फोन निकालकर भाभी को बुलाने का ड्रामा किया और खुद के मोबाइल में बैलेंस न होने की बात कर जगवीर से मोबाइल मांगा। जगवीर मोबाइल निकालकर नंबर मिलाने लगा।
विज्ञापन


तभी लुटेरे मोबाइल झपटकर भागने लगे। पुलिस के अनुसार ओला कैब की बुकिंग मोबाइल से ही होती है, ऐसे में मोबाइल लूटने के बाद जगवीर की दिक्कतें बढ़ जाती। जगवीर ने सोचा कि जब तक वह पुलिस चौकी में जाकर पुलिस को सूचना देगा, तब तक बदमाश निकल जाएंगे। इसलिए उसने पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें