फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी
विज्ञापन


गाजियाबाद। चोरों ने विद्युत निगम के 400 केवी ट्रांसफार्मर से तांबा चुरा लिया। इस ट्रांसफार्मर से रइसपुर टाउन और दो प्राइवेट नलकूपों को विद्युत आपूर्ति दी जा रही थी। विद्युत निगम के एक जेई ने कविनगर थाने में सरकारी संपत्ति की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रईसपुर गांव में 400 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगा था। बुधवार देर रात करीब दो बजे चोरों ने विद्युत लाइन में फाल्ट कराकर बिजली सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद ट्रांसफार्मर से तांबे को चुरा लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे गांव के लोगों ने विद्युत सब-स्टेशन पर फोन किया और पावर कट की वजह जानी। इसके बाद पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने जांच की तो ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी होने की जानकारी मिली। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अवर अभियंता मनोज कुमार ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र की विद्युत सप्लाई दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर सुचारु करा दी गई है। गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें