पुलिस अधिकारी बताकर धमकाया, युवती से फोन पर की अश्लील बातें
गाजियाबाद। आरडीसी में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाली एक युवती को कॉल कर एक युवक ने अश्लील बातें की। युवती ने उसका नाम पूछा तो बोला कि वह जिले की पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी बोल रहा है। युवती शिकायत लेकर कविनगर थाने पहुंची। एसएचओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि आरडीसी में अपने एक दोस्त के साथ प्लेसमेंट एजेंसी संचालित करती हैं। करीब दो माह पूर्व एक युवक का फोन आया था। कई दिन तक उसने कॉल कर परेशान किया। वह फोन पर अश्लील बातें करता था। उसने डर की वजह से शिकायत नहीं की। कुछ दिन बाद बंद हुआ फोन का सिलसिला दो दिन से फिर शुरू हो गया। युवक फोन कर अकेले में मिलने की बात कहता है। सोमवार को उसने कॉल की तो युवती ने अपने सहयोगी को कांफ्रेस पर ले लिया। कॉल करने वाले युवक ने युवती से अश्लील बातें की, विरोध करने पर उसने युवती के सहयोगी को गालियां भी दीं। युवती ने कॉल रिकार्डिंग कविनगर पुलिस को दी है।