फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की बट मार किसान से ट्रैक्टर, नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे की बट मार किसान से ट्रैक्टर, नकदी लूटी
विज्ञापन


मुरादनगर। सलेमाबाद झाल के पास सोमवार रात कार सवार पांच बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर किसान से ट्रैक्टर, नकदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश मारपीट कर किसान के हाथ पैर बांध ईख के खेत में फेंककर भाग गए। वारदात के समय पीड़ित किसान मोदीनगर मोदीशुगर मिल में गन्ना डालकर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

रेवड़ा रेवड़ी निवासी किसान अजब सिंह सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना डालने मोदीनगर शुगर मिल गए थे। रात करीब पौने दो बजे शुगर मिल में गन्ना डालकर गांव लौट रहे थे। रावली रोड सलेमाबाद झाल के पास स्थित एक मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आए स्विफ्ट कार सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर रोक लिया। तमंचे के बल पर बदमाशों ने किसान से ट्रैक्टर, दो हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर किसान को घायल भी कर दिया। इतना ही नहीं हाथ पैर बांधकर किसान को काकड़ा गांव के पास ईख में फेंक दिया। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह किसान बंधक मुक्त हुआ और मंदिर पर पहुंचकर पुलिस और परिजनों को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की। प्रभारी निरीक्षक उम्मेद बहादुर सिंह ने बताया कि हापुड़ पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ ट्रैक्टर बरामद कर किया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें