फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में यात्रियों से लूट करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो में यात्रियों से लूट करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन


साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने साईं मंदिर अभय खंड के पास से देर रात चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश ऑटो में सवारियां बैठाकर उनसे लूटपाट करते थे। इनके पास से एक आटो, चोरी का एक मोबाइल, एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ है। दोनों बदमाशों ने कई लूट की वारदातों को करना कबूल लिया है।
विज्ञापन

एसएचओ इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया कि बुधवार देर रात दो लोग अभय खंड स्थित साईं मंदिर के पास से यात्रियों को ऑटो में बैठा कर लूट की फिराक में घूम रहे थे। चेकिंग के दौरान तलाशी में इनके पास से एक तमंचा और चाकू मिला। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह रात में आटो में सवारियों के साथ लूटपाट करते थे। पकड़े गए बदमाश अफर निवासी मसूरी और यूसुफ निवासी विजयनगर हैं। दोनों ने बताया कि वह अब तक दस से अधिक लूट की वारदातें कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें