फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछड़े 116 बच्चे परिवारों से मिले

Mon, 08 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑपरेशन स्माइल-6 के तहत एनसीआर से बरामद किए गए 116 बच्चों को फिर से उनका घर-परिवार मिल गया है। परिवार से मिलकर सभी के चेहरे खिल उठे। ऑपरेशन स्माइल की तर्ज पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर एक से 31 जुलाई तक आपरेशन मुस्कान अभियान चलाया गया। इसके तहत पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद बच्चों में यूपी के 62, दिल्ली के 19, झारखंड के तीन, उत्तराखंड का एक, नेपाल के तीन, बिहार के 25, हरियाणा का एक और पश्चिम बंगाल के दो बच्चे हैं। इनमें गाजियाबाद के 28 बच्चे भी शामिल हैं। इन्हें सीडब्ल्यूसी के आदेश पर इनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह बच्चे परिजनों के डांटने पर, रास्ता भटक कर या मौज मस्ती के लिए घरों से भाग गए थे। इनकी उम्र पांच से 15 साल है। बता दें कि ऑपरेशन स्माइल के तहत पिछले पांच अभियानों में 1510 बच्चे बरामद किए गए थे, जिन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


नानी के घर जाने के लिए निकली थी अंजली

15 जुलाई को अंजली (6) साहिबाबाद के कड़कड़ मॉडल से मां के डांटने पर नानी के घर बस्ती जाने के लिए निकली थी। वह रास्ता भटक गई थी। पुलिस को वह लावारिस हालत में मिली। वह बस्ती नाम ले रही थी, घर का पता नहीं बता पा रही थी। 15 दिन तक पुलिस टीम ने उससे पूछताछ कर उसके परिजनों का पता लगाया और उनके सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें