फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी की कोशिश में महिला गई जेल-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक लगाकर ठगी की कोशिश करने वाली महिला गई जेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक निजी फर्म के प्रोपराइटर के खातों से चेक लगाकर करोड़ों रुपये की ठगी की कोशिश करने वाली महिला को सिहानी गेट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रियंका जैन को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे डासना जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता राज कुमार शर्मा ने बताया कि उनके मुवक्किल शलभ कुमार गोयल निवासी राजनगर हैं। वह कोणार्क नामक फर्म के प्रोपराइटर हैं। आरोप है कि 10 जुलाई 2018 को उनके खाते से दो करोड़ 45 लाख रुपये का चेक लगाकर रुपये निकालने का आवेदन किया था। बैंक कर्मचारियों ने उनको जानकारी दी। उन्होंने तत्काल ट्रांजैक्शन रोकने को कहा। जांच की तो पता चला कि विजय कुमार शर्मा और प्रियंका जैन ने उनका चेक लगाकर रुपये निकालने की कोशिश की है। चेक बांउस होने पर इसकी जानकारी हुई। इसके बाद शलभ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को सिहानी गेट पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें