फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं मंजिल से गिरकर गार्ड की मौत-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवीं मंजिल से गिरकर गार्ड की मौत
विज्ञापन


गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा हेरिटेज प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरकर शनिवार सुबह एक गार्ड की मौत हो गई। अस्पताल के मीमो से सिहानी गेट पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के छपरा निवासी सूरज (53) राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा हेरिटेज प्रोजेक्ट में गार्ड के रूप में तैनात थे। निर्माणाधीन बिल्डिंग में तैनात दूसरे गार्ड ने बताया कि अचानक एक आवाज हुई तो वह अंदर गए। इधर-उधर देखा तो बेसमेंट से सूरज के चीखने की आवाज आ रही थी। नीचे जाकर सूरज लहूलुहान हालत में पड़ा था। इसके बाद मालिक को सूचना देकर आसपास के लोगों की मदद से सूरज को पास के निजी अस्पताल ले गए। उसने बताया कि सूरज सातवीं मंजिल पर काम देखने गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उनका कहना है कि देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें