फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवीपी ग्रुप ने सरेंडर किए 43 लाख रुपये

Thu, 22 Nov 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद। सेंट्रल जीएसटी टीम ने एक नामी बिल्डर के यहां टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है। एसवीपी ग्रुप द्वारा दिल्ली में पंजीकृत फर्म के नाम पर कारोबार कर टैक्स चोरी की जा रही थी। जबकि कारोबार के एवज में टीडीएस जमा नहीं किया जा रहा था। आठ घंटे से अधिक की कार्रवाई के बाद बिल्डर ने 43 लाख रुपये टीडीएस व पेनाल्टी जमा कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


एसवीपी ग्रुप ने दिल्ली में अपनी एक फर्म पंजीकृत कराई थी। फर्म के जरिए खरीद-बिक्री की जा रही थी। बिल्डर द्वारा उसी नाम से एक फर्म गाजियाबाद में भी पंजीकृत थी, जिसका टैक्स जमा किया जा रहा था। दोनों फर्मों में एक ही पैन कार्ड नंबर होने के कारण रिकार्ड में टैक्स अदायगी का उल्लेख था, लेकिन सेंट्रल जीएसटी की टीम ने जब दोनों कंपनियों के रिकार्ड को अलग-अलग करके देखा तो पता चला कि दिल्ली में पंजीकृत फर्म के नाम पर कोई टैक्स जमा नहीं हो रहा है। जबकि फर्म के नाम पर कारोबार किया जा रहा था।

टीम ने कार्रवाई शुरू की तो खेल पकड़ा गया। उधर, ग्रुप के प्रवक्ता संजीव शर्मा का कहना है कि सीजीएसटी की टीम को गलत जानकारी मिली थी। ग्रुप की तरफ से दिल्ली की फर्म पर कोई कारोबार नहीं किया जा रहा था। दोनों फर्मों में एक ही पैन कार्ड लगे होने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हुई। हालांकि ग्रुप पर 43 लाख रुपये का टीडीएस बकाया था, जो पेनाल्टी के साथ जमा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें