फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर महिला की मौत
साहिबाबाद। खोड़ा के संगम पार्क में बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा शिकायत दी है। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मेरठ की रहने वाली राखी ने करीब ढाई साल पहले खोड़ा के संगम पार्क में रहने वाले युवक से लव मैरिज की थी। ससुराल पक्ष का कहना है कि रेखा बृहस्पतिवार को तीसरी मंजिल से नीचे देख रही थी। इसी दौरान वह नीचे गिर गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पति ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने रेखा को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान राखी की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी है। उनका आरोप है कि रेखा तीसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या की गई है। पुलिस ने शिकायत पर महिला के ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें