फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने सेफ की चाभी बनवाई, बदमाशों ने ज्वेलरी उड़ाई-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
सेफ की चाभी बनवाई, बदमाशों ने ज्वेलरी उड़ाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक महिला टीचर को सेफ (अलमारी) की चाभी बनवाना महंगा पड़ गया। चाभी बनाने वाले युवक ने टीचर और उनके पति को चकमा देकर अपनी मास्टर चाभी से अलमारी का लॉकर खोला और पांच लाख की ज्वेलरी उड़ा ली। एक दिन बाद महिला टीचर शादी में जाने के लिए ज्वेलरी निकालने लगी तो उसे चोरी का पता चला। उन्होंने विजयनगर थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
प्रताप विहार स्थित रेल एंकलेव में रेलवे से रिटायर्ड महेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी कमलेश, बेटा रोहित और बेटी नेहा रहते हैं। कमलेश चरण सिंह कालोनी के सरकारी स्कूल में टीचर हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे महेश और उनकी पत्नी घर पर थे। उनका चार्टर्ड अकाउंटेंट बेटा रोहित ऊपर कमरे में सो रहा था और बेटी ड्यूटी पर गई थी। तभी कालोनी में चाभी बनाने वाला दिखाई दिया तो कमलेश ने उसे बुला लिया। चाभी बनाने आया एक युवक घर के बाहर बैठ गया और दूसरा चाभी बनाने लगा। चाभी बनाने वाले युवक ने टीचर कमलेश से लॉक जाम होने की बात कहकर तेल मांगा। वह तेल लाने घर के अंदर चली गई और इसी दौरान युवक ने अपनी मास्टर चाभी से लॉकर खोलकर करीब पांच लाख की ज्वेलरी चुरा ली और कमलेश को भनक भी न लगने दी। अगले दिन देर शाम वह शादी में जाने के लिए ज्वेलरी निकालने लगी तो जेवर गायब मिले। उन्होंने विजयनगर थाने में चोरी की तहरीर दी। रोहित का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की शादी के लिए जुटाई थी ज्वेलरी
टीचर कमलेश के बेटे रोहित ने बताया कि उनके माता-पिता ने बहन की शादी के लिए ज्वेलरी जुटा रखी थी। छोटी बहन नोएडा मेंनामचीन आईटी कंपनी में इंजीनियर है। हालांकि शादी अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माता-पिता सामान जुटाने में लगे हैं। रोहित की मानें तो चाभी बनवाने वाले दोनों युवकों ने पगड़ी बांध रखी थी और वह अक्सर कालोनी में आते रहते थे। घटना के बाद उन्होंने पास के मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी, लेकिन वह उसमें दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें