फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन से बच्चे को लेकर लौट रही महिला से चेन लूटी, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात ट्यूशन से बच्चे को लेकर घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। छीना-झपटी में चेन में डला लॉकेट नीचे गिर गया और बदमाश चेन लेकर फरार हो गए। लूट की वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन


हालांकि महिला ने तहरीर नहीं दी। रेलवे रोड की रहने वाली महिला आरएस गार्डन न्यू पंचवटी से बच्चे को लेकर घर लौट रही थी। जब वह रेलवे रोड पर पहुंची तो बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी चेन लूट ली। महिला ने विरोध किया और शोर मचाया। इस दौरान चेन में डला लॉकेट नीचे गिर गया और चेन लेकर बदमाश फरार हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार के डर के चलते तहरीर नहीं दी है। वहीं एसएचओ कोतवाली का कहना है कि किसी की ओर से शिकायत नहीं की गई है, लेकिन अगर घटना हुई है तो सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें