फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य केंद्रों के लिए भी: सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुंदरभाटी गैंग के शार्प शूटर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली में 13 नवंबर को पेट्रोल पंप की कैश वैन से लूटे थे 35 लाख रुपये

ककोड़ में मारे गए दो बदमाश इन्हीं के थे साथी, पिस्टल, दो तमंचे और नगदी बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।
ककोड़ (बुलंदशहर) में मारे गए दो बदमाशों के साथी और सुंदर भाटी व बलराज भाटी गैंग के शार्प शूटर समेत तीन बदमाशों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचों ने मिलकर दिल्ली में 13 नवंबर को पेट्रोल पंप की कैश वैन से 35 लाख रुपये लूटे थे जबकि लोनी में बसपा नेता की हत्या के अलावा राजनगर एक्सटेंशन में लाइसेंसी पिस्टल लूटी थी। पुलिस तीनों बदमाशों के कब्जे से लूटी गई पिस्टल, दो तमंचे और 1 लाख 3300 रुपये की नगदी बरामद की है।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश रोबिन और अंकुर लहडरा हापुड़ के रहने वाले हैं, उनका साथी प्रदीप नेक नामपुर नानई (हापुड़) का रहने वाला है। रोबिन सुंदर भाटी और बलराज भाटी गैंग का शार्प शूटर है। तीनों को डीपीएस फाटक के पास आरडीसी की तरफ से सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ककोड़ में मारे गए बदमाश बादलपुर निवासी अजीत उर्फ जीता और बुराड़ी के बंटी शर्मा भी इन्हीं के साथ मिलकर गैंग के लिए काम करते थे। हाल ही में 13 नवंबर को उन्होंने दिल्ली में एक पेट्रोल पंप की कैश वैन से दिनदहाड़े 35 लाख रुपये की लूट की थी। हथियार खरीदने के लिए इन्हें रुपयों की जरूरत थी। लूट की वारदात के बाद अभी उन्हें लूटी गई रकम से हिस्सेदारी भी नहीं मिली थी। 26 नवंबर को रोबिन, अंकुर, प्रदीप की मुलाकात अजीत उर्फ जीता और बंटी से होनी थी। सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रोबिन, अंकुर और प्रदीप ने कांवड़ यात्रा के दौरान राजनगर एक्सटेंशन से विवेक त्यागी नाम के व्यक्ति से लाइसेंसी पिस्टल भी लूटी थी। उन्होंने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने 2016 में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में नीरज नाम के व्यक्ति की हत्या की थी।
विज्ञापन

--
लोनी में की थी बसपा नेता की हत्या
सुंदर भाटी गैंग के पकड़े गए तीन में से दो बदमाशों ने 2014 में लोनी में बसपा नेता अमरपाल जाटव की हत्या भी की थी। रोबिन ने बताया कि उसकी अमरपाल जाटव से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी हत्या उसने अपने मौसेरे भाई ओमपाल चौहान के कहने पर की थी। ओमपाल चौहान और अमरपाल जाटव की आपस में रंजिश थी।
-----------------------------------------------------------------

पिता की हत्या का बदला लेने को
अपराध की दुनिया में उतरा रोबिन
सबहेड
दो दोस्तों को लेकर बनाया गैंग, जेल में हुई थी भाटी गैंग के बदमाशों से मुलाकात
प्वाइंटर
महज नौवीं पास है रोबिन, 2016 में हुई थी पिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। शार्प शूटर रोबिन की कहानी किसी फिल्मी की कहानी से कम नहीं है। करीब एक साल पहले पिता की हत्या का बदला लेने के लिए रोबिन अपराध की दुनिया में उतरा। एक साल में ही ताबड़तोड़ कई वारदातें कर वह न केवल सुंदर भाटी गैंग में शामिल हो गया, बल्कि गैंग का प्रमुख शूटर बन गया।
विज्ञापन

हापुड़ के लहडरा का रहने वाला रोबिन महज 9वीं पास है। उसने बताया कि 2016 में उसके पिता रोहताश सिंह की गांव में खेती को लेकर चल रही रंजिश में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से वह बदले की आग में जल रहा था। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उसे हथियार की जरूरत थी। इसके लिए उसने अपने चचेरे भाई अंकुर और स्कूल टाइम के साथी प्रदीप को अपने साथ लिया और पैसा जुटाने की प्लानिंग की। रोबिन ने बताया कि 2016 में ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने उसे एक मामले में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया और कासना जेल भेज दिया। जेल में उसकी मुलाकात सुंदर भाटी गैंग के शूटरों से हुई। उन्होंने उसे अपने साथ मिला लिया। जेल से छूटने के बाद 13 नवंबर को उन्होंने दिल्ली में 35 लाख रुपये की लूट की। रोबिन ने बताया कि लूट उसने रुपयों के लिए नहीं, बल्कि हथियार खरीदने के लिए की थी। इसके लिए गैंग के अन्य सदस्यों ने उसे एक लाख रुपये भी दिए थे। इस रकम से उसे पिस्टल खरीदनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें