फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से निकले 22 हजार, केस दर्ज

Wed, 29 Nov 2017 12:32 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
file foto - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना।  रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा महदेवा निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाता से किसी ने 22 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए हैं। खातेदार को मोबाइल पर मिले मैसेज से इसकी जानकारी हुई। इस मामले में खातेदार की तहरीर पर एक ट्रैवल एजेंसी के संचालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


बरवा महदेवा गांव निवासी जयप्रकाश प्रजापति असम राइफल्स उखरुल मणिपुर में हवलदार के पद पर तैनात हैं। बीते नौ नवंबर को वह अवकाश पर अपने घर आए थे। पडरौना के एसबीआई मुख्य शाखा में उनका खाता है। इसी खाते से वह लेन-देन करते हैं। 13 नवंबर को वह कोटा जाने के लिए पडरौना नगर के एक ट्रैवेल एजेंसी पर टिकट बनवाने के लिए आए थे। जयप्रकाश के अनुसार टिकट बन जाने के बाद उन्होंने एजेंसी पर लगे पीओएस मशीन से दो हजार रुपए का भुगतान किया। 17 नवंबर को उनके मोबाइल पर खाते से संबंधित मैसेज मिला। इसमें उनके खाते से कई बार में 22 हजार रुपए की निकासी हुई है। मैसेज देखकर घबराए जयप्रकाश ने खाते की छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


इस मामले में पडरौना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित जयप्रकाश की तहरीर पर ट्रैवेल एजेंसी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें