फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय में ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तय समय में ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कंपनी ने अस्पताल संचालक से 88 लाख रुपये में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का ठेका ले लिया। आरोप है कि कंपनी ने साढ़े 82 लाख रुपये लेने के बाद भी घटिया आक्सीजन प्लांट अस्पताल में लगा दिया। इस कारण अस्पताल को बाहर से ऑक्सीजन खरीदनी पड़ रही है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बागपत रोड स्थित केएमसी चिकित्सा संस्थान के संचालक डॉ. सुनील गुप्ता का कहना है कि पिछले वर्ष अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने साउथ साइट जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोनो टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नीरज अग्रवाल व उनके पुत्र अहम अग्रवाल को 88 लाख रुपये में प्लांट लगाने का ठेका दिया। 40 दिन में प्लांट लगाने की बात हुई। अस्पताल संचालक का आरोप है कि कंपनी ने अस्पताल में तय समय से काफी दिनों बाद प्लांट लगाया और प्लांट उच्च क्वालिटी का नहीं लगाया है। इस कारण से प्लांट शुरू नहीं कर पा रहे हैं और अस्पताल को बाहर से आक्सीजन सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं। पीड़ित ने ऑक्सीजन प्लांट कंपनी के निदेशक और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें