फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी पासपोर्ट बनवाने वालों को रिमांड पर लेगी क्राइम ब्रांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कूटरचित आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के बलबूते पासपोर्ट के लिए आवेदन करने और फर्जी तरीके से सत्यापन करने वाले गिरफ्तार मां-बेटे सहित क्राइम ब्रांच पांचों आरोपियों को पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) पर लेगी। सोमवार को पांचों की रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन


एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच क्राइम ब्रांच की दो सदस्यीय टीम ने शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा, पोस्टमैन अरुण कुमार, अमनदीप सिंह और उसकी मां सतवंत कौर को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। इस गिरोह की जड़ें बाहरी जनपदों और राज्यों तक फैली हैं। पूछताछ में भोजपुर, मुरादनगर और मोदीनगर थाना पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी उजागर की जाएगी। अफगान के मूल निवासी सतवंत कौर और उसका बेटा अरुण इस गिरोह के बारे अधिक जानकारी रखते हैं। वर्ष 2025 में भोजपुर, त्यौड़ी व सैदपुर हुसैनपुर के पतों पर नौ सितंबर से 12 नवंबर के बीच 22 फर्जी पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में इनकी अहम भूमिका उजागर हुई है। सभी फर्जी पासपोर्ट सात से आठ मोबाइल नंबर का प्रयोग किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली के तीन परिवार इन फर्जी पासपोर्ट के जरिये दार्जलिंग और अफगानिस्तान में शिफ्ट हो गए हैं।

मुंशी दीपक को नहीं पकड़ पाई पुलिस

भोजपुर थाना पुलिस खाकी पर दाग लगाने वाले मुंशी दीपक को एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पांच टैबलेट में अलग-अलग उपनिरीक्षकों और बीट कांस्टेबल की आईडी लगाकर फर्जी तरीके से सत्यापन का आरोप भोजपुर थाने में तैनात मुंशी दीपक पर ही है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने दीपक को निलंबित कर दिया है, हालांकि अभी तक उसे मुकदमे में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें