फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। मेरठ से लापता हुए युवक का शव भोजपुर के गांव सैदपुर स्थित खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और घंटों तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर स्थित गांव सोलाना निवासी फरमान ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र कादिर बृहस्पतिवार रात लापता हो गया था। उसे रात 10 बजे तक गांव में चाय की दुकान पर देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह समीपवर्ती भोजपुर के गांव सैदपुर निवासी किसान जंगल की तरफ गए तो वहां ट्यूबवेल के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देने के साथ घटनास्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ देर में मृतक की शिनाख्त लापता कादिर के रूप में हुई।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही सोलाना से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कादिर को अगवा कर हत्या की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को काफी देर तक शव नहीं उठाने दिया। इसको लेकर पुलिस और उनके बीच नोकझोंक भी हुई।
पुलिस करंट लगना मान रही मौत का कारण
पुलिस के अनुसार, कादिर के हाथ-पांव पर जलने के निशान थे। इसके अलावा घटनास्थल से प्लास बरामद हुआ और बिजली के तार कटे मिले। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या करंट लगने से मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है।
पत्नी छोड़कर जा चुकी
कादिर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह मेलों में झूले आदि पर ऑपरेटर काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले घरेलू विवाद में पत्नी छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें