फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्षय रोगियों को वितरित की पोषण पोटली, नियमित दवा और पौष्टिक भोजन की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 ने रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से संयुक्त जिला चिकित्सालय में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोगियों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में पूर्व इनर व्हील चेयरमैन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 की भावी प्रथम महिला रो. दीपिका बाली मौजूद रहीं। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति को भविष्य में संचालित होने वाली सेवा योजनाओं में रोटरी की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


दीपिका बाली ने लाभार्थियों को नियमित रूप से दवा लेने के साथ पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के उपचार में दवाओं के साथ उचित पोषण भी बेहद जरूरी है। मरीज भोजन के प्रति लापरवाही न बरतें और अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन में सोसायटी के सभापति सुभाष गुप्ता, पारुल त्यागी, रश्मि चौधरी, राजेश गर्ग, राकेश चतुर्वेदी, राकेश गुप्ता और संजय यादव का सहयोग रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें